11 नवंबर 2012

धनतेरस


कुण्‍डलिया
योग बना इस बार है, धनतेरस का पर्व।
मना रहे सब संग हैं, शिक्षा दिवस सगर्व।।
शिक्षा दिवस सगर्व, अनोखा उत्‍सव आया।
श्रीगणेश के संग, शारदा लक्ष्‍मी लाया।।
कह ‘आकुल’ कविराय, यह मणिकांचन संयोग।
शिक्षा संग सुयोग, है धनतेरस का योग।।  

1 टिप्पणी:

travel ufo ने कहा…

बहुत बढिया । आपको दीपावली की शुभकामनायें