जय गणेश जय गणेश गणपति जय गणेश।।1
धरा सदृश माता है माँ की परिकम्मा कर आए।
एकदन्त गणनायक गणपति प्रथम पूज्य कहलाए।।
प्रथम पूज्य कहलाए गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश...........।।
2
लाभ-क्षेम दो पुत्र, ऋद्धि-सिद्ध के स्वामि गजानन।
अभय और वर मुद्रा में करते कल्याण गजानन।।
करते कल्याण गजानन गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश..........।।
3
मानव-देव-असुर पूजें व त्रिदेवों ने गुण गाये।
धर त्रिपुण्ड मस्तक पर, शशिधर भालचन्द्र कहलाए।।
भालचन्द्र कहलाए गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश ..........।।
4
जन्म चतुर्थी, धर्म-अर्थ और काम-मोक्ष के दाता।।
काम-मोक्ष के दाता गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश..........।।
5
पंचदेव और पंच महाभूतों में प्रमुख कहाए।
बिना रुके लिख महाभारत महा-आशुलिपिक कहलाए।।
आशुलिपिक कहलाए गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश ...........।।
6
अंकुश-पाश-गदा-खड्.ग -लड्डू-चक्र-षट्भुजा धारे।
मोदक प्रिय, मूषक वाहन प्रिय, शैलसुता के प्यारे।।
शैलसुता के प्यार गणपति जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश..........।।
7
सप्ताक्षर 'गणपतये नम:' सप्त चक्र मूलाधारी।
विद्यावारिधि, वाचस्पति, महामहोपाध्याय* अनुसारी।।
जपो सदा ''गणपतये नमन:'' जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश..........।।
8
छन्दशास्त्र के अष्टगणाधिष्ठाता अष्टविनायक।
'आकुल' जय गणेश, जय गणपति सबके कष्ट निवारक।।
सबके कष्ट निवारक गणपति, जय गणेश।
जय गणेश जय गणेश..........।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें